{"_id":"0603d53610d369f77a9419695ceab0f5","slug":"thanye-me-gang-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवनीश यादव को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवनीश यादव को भेजा गया जेल
बदायूं।
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी बर्खास्त सिपाही अवनीश यादव को मंगलवार को स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार के न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने इसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी। इधर, फरार दूसरे सिपाही वीरपाल यादव की गिरफ्तारी के लिए विवेचक के आग्रह पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
अवनीश ने जेल जाते समय कई बार चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। मेरी किसी ने नहीं सुनी। मुझे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उसने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। जिला अस्पताल में मेडिकल और कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने उसे मीडिया से बात नहीं करने दी।
मूसाझाग थाने में 31 दिसंबर,14 की रात सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने नाबालिग से गैंगरेप किया था। आरोपी सिपाही अवनीश यादव को बदायूं और बरेली की पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात बरेली जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अवनीश यादव को जिला अस्पताल में डॉक्टरी के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
पैनल ने लिए डीएनए टेस्ट के लिए नमूने
जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने अवनीश यादव का मेडिकल किया। इस दौरान डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भी लिए गए। इन नमूनों को बुधवार को लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह और पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम ने मेडिकल करने के बाद अवनीश के बाल, नाखून, रक्त और मुंह की लार के नमूने लेकर सील किए गए। मामले की विवेचना कर रहे एसओ मूसाझाग अशोक कुमार ने बताया कि जरूरत होने पर लखनऊ से यह नमूने डीएनए टेस्ट के लिए हैदराबाद भेजे जा सकते हैं।
छठे दिन भी नहीं मिली वीरपाल की लोकेशन
गैंगरेप के आरोपी सिपाही वीरपाल यादव की पुलिस छठे दिन भी लोकेशन तलाश नहीं कर सकी। मंगलवार को पुलिस ने पंडित जी पेट्रोल पंप के पास वीरपाल यादव के किराए के मकान पर भी छापा मारा, जहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। घटना के बाद से ही वीरपाल अपने परिवार समेत फरार चल रहा है।
दोनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के लिए पांच थानों के एसओ के साथ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस ने पांचवें दिन अवनीश यादव को तो बरेली जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया लेकिन वीरपाल यादव की लोकेशन तलाशने में नाकाम है। एसपी सिटी लल्लन सिंह ने बताया कि सभी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सीओ उझानी का पीएसी में तबादला
बदायूं। गैंगरेप के आरोपी सिपाही अवनीश यादव को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले सीओ उझानी नरेंद्रपाल सिंह का तबादला पीएसी की जौनपुर बटालियन में कर दिया गया है।