फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   terahavi became a rapist came

तेरहवीं में आए थे रेपिस्ट बन गए

Tue, 10 Feb 2015 01:03 AM IST
सहसवान/ दहगवां (बदायूं)।
सहसवान/ दहगवां (बदायूं)। Updated Tue, 10 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
terahavi  became a rapist came
तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए दो लोगों ने घर में अकेली पाकर करीब 15 साल की एक किशोरी से गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मेडिकल में प्रथम दृष्टया किशोरी के संग रेप होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पीड़िता का 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जरीफ नगर क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक व्यक्ति की तेरहवीं थी। इसमें सहसवान के गांव शादीपुर निवासी प्रेमपाल और उघैती थाने के गांव खिरकबारी भूड़ के इंद्रपाल भी आए थे। पड़ोस में रहने वाली किशोरी के परिवार वाले भी इसमें शामिल हुए थे। तेरहवी कार्यक्रम देर रात तक चला।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी घर में अकेली थी। तभी दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और उसे पकड़कर उसका मुंह बंद कर दिया। दोनों किशोरी को पकड़कर घर के पीछे जंगल में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया। इससे बाद किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में परिवार वालों के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी उन्हें दी। पिता पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने प्रेमपाल और इंद्रपाल के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।


एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल करा लिया गया है। इसमें प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता की उम्र की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed