फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hadsa

टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:26 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 11 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
hadsa
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुंवरगांव में बदायूं रोड पर बनेई गांव के पास हादसा
दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

 बदायूं रोड पर बनेई गांव के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में अतीक नाम के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग उर्स में हिस्सा लेने जा रहे थे।
सिविल लाइंस थाने के गांव आरिफपुर नवादा का अतीक (22) पुत्र लतीफ गांव के ही रज्जाक (20), राजा (19) और असगर (21) के साथ टेंपो से कुंवरगांव थाने के गांव बनेई में चल रहे उर्स में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में रविवार सुबह करीब छह बजे बदायूं रोड पर टेंपो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अतीक अहमद की मौके पर मौत हो गई। उसके तीन साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से किशोर की मौत, पिता जख्मी हुआ
बिसौली में दीपक टाकीज के पास रविवार शाम हादसा

 नगर में दीपक टाकीज के पास टैंकर वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पुत्र की मौत हो गई और उसका पिता गंभीर घायल हो गया। कैंटर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव सलेमपुर के पप्पू यादव अपने 14 साल के बेटे हृदेश के साथ बाइक से बिसौली आया था। यहां खरीददारी करने के बाद पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। कस्बे में दीपक टाकीज के पास सीरा से भरे टैंकर ने पप्पू की बाइक को रौंद दिया। हादसे में हृदेश की मौके पर मौत हो गई। पप्पू गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर का चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed