फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suspend constable

आरोपी सिपाही की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 25 Feb 2015 08:18 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 25 Feb 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार ने उझानी का चर्चित छात्रा रेप कांड में नामजद आरोपी सिपाही गौरव टाइटलर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि विगत 15 जनवरी की शाम उझानी कोतवाली परिसर से सटे नाले के पास छात्रा बेहोश पड़ी पाई गई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डीआईजी आरकेएस राठौर ने जब घायल छात्रा से अस्पताल में संपर्क साधा तो उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही गौरव टाइटलर की करतूत सामने आई थी। आरोपी सिपाही ने छात्रा को कोतवाली स्थित क्वार्टर में बुलाया। और रेप के बाद क्वार्टर की छत से फेंक दिया। सिपाही को छात्रा की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में जमानत पर छूटने के लिए आरोपी सिपाही ने अदालत में अर्जी दाखिल की, जिस पर सुनवाई उपरांत जज श्री कुमार ने जमानत पर रिहा करने से इंकार कर उसकी अर्जी नामंजूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed