फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunken neighbor assaults couple and their son.

Meerut News: शराब के नशे में पड़ोसी ने दंपती और बेटे से की मारपीट

Wed, 26 Aug 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Drunken neighbor assaults couple and their son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा गांव में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर रहे युवक को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने साथियों के साथ महिला के घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। हमले में महिला समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में दबथुवा निवासी शिक्षा देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसका पड़ोसी विक्रांत शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान विक्रांत ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि विक्रांत, कृष्ण और सौरभ तमंचा, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला का पुत्र रविंद्र और पुत्रवधू गीता रानी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि रविंद्र के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। लाठी-डंडों से मारपीट में तीनों को चोटें आईं।सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed