{"_id":"dd3e424c3e7780d1f4f3a9f6a63cc0f3","slug":"surender-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर पप्पू ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर पप्पू ने कोर्ट में किया सरेंडर
उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसोरा की प्रधान के पति शिशुभान यादव की सरेआम हत्या में नामजद मुख्य आरोपी पप्पू ने रेप के एक मामले में बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस को इसकी भनक सुबह में ही लग गई थी लेकिन उसकी चौकसी भी फेल हो गई। पुलिस भनक लगने पर कोर्ट तक पहुंच गई थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी पप्पू पुत्र सुरेशपाल पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने को पहुंच गया। उसके पैरोकारों ने एक अधिवक्ता के माध्यम से उसे सरेंडर कराने को पहले से कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी। सूत्रों की मानें तो वह अधिवक्ता के बिस्तर तक बड़े ही गोपनीय अंदाज में पहुंचा। उसके साथ पैरोकार भी था। हालांकि पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कोर्ट के आसपास चौकसी भी बढ़ा दी थी लेकिन पेशी से पहले उसे पकड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया।
रेप के मामले में नामजदगी के बावजूद पप्पू पिछले काफी समय से फरार था। उसके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका था लेकिन पुलिस ने उस वक्त पप्पू को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम भी नहीं उठाया था। बता दें कि पप्पू भैंसोरा की प्रधान रामबेटी यादव के पति शिशुभान की मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या में मुख्य आरोपी है। वह प्रधान पद के दावेदार सुआलाल का बेहद करीबी रहा है। पप्पू के कोर्ट में सरेंडर के बाद मृतक शिशुभान के घरवालों को आशंका है कि अन्य आरोपी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन
भैंसोरा में पुलिस-पीएसी तैनात
उझानी। प्रधानपति शिशुभान की हत्या और उसके बेटे मनोज उर्फ केशपाल मरा मान कर छोड़ दिए जाने के बाद बुधवार को भैंसोरा गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। कछला चौकी इंचार्ज विजेंद्र यादव को भी भैंसोरा की गतिविधियों पर नजर रखने को निर्देशित किया गया है। दोपहर में सीओ नरेंद्र पाल सिंह भैंसोरा पहुंचे। उन्होंने मृतक के घरवालों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। बताया कि नामजदों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। इधर, एसपी सिटी लल्लन सिंह ने कोतवाली के ओआर के दौरान भी प्रधानपति की हत्या के बारे में कोतवाल से जानकारी की।
मृतक के घरवालों से मिले बसपा विधायक
उझानी। बसपा विधायक हाजी बिट्टन ने बुधवार को भैंसोरा की प्रधान रामबेटी यादव के घर पहुंचे। उन्होंने हत्याकांड के बारे में घरवालों से जानकारी की। साथ ही उन्होंने नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी भी व्यक्त की। कहा कि प्रधानपति की हत्या ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है। महज पुलिस के भरोसे खुद की सुरक्षा के बारे में सोचना बेईमानी होगी।
घटना के बाद के हालात पर पुलिस की नजर है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एक-दो दिन में नामजदों को दबोच लिया जाएगा। भैंसोरा में किसी तरह का तनाव भी नहीं है।- नरेंद्रपाल सिंह, सीओ।