फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students protest over checking

मोबाइल लेकर कॉलेज पहुंचे छात्र, पकड़े जाने पर किया हंगामा

Wed, 04 Oct 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 04 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students protest over checking
students
एसके इंटर कॉलेज में प्रतिबंध होने के बावजूद दो शरारती छात्र मोबाइल लेकर पहुंच गए। चेकिंग में पकड़े जाने पर काफी हंगामा दिया गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।   
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में तलाशी के दौरान दो छात्रों के पास मोबाइल मिले। टीचर ने मोबाइल प्रधानाचार्य के पास जमा करा दिए। दोनों छात्रों से अपने पिता को कॉलेज बुलाने के लिए कहा गया। आरोपी छात्रों ने पिता को बुलाने के बजाय कुछ बाहरी लोगों को बुला लिया, जो प्रधानाचार्य पर मोबाइल लौटाने को दवाब बनाने लगे। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह ने साफ कह दिया कि मोबाइल लेने के लिए छात्रों के पिता को कॉलेज आना होगा। इस पर बाहरी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाले हंगामा कर लोगों को एसओ के सामने ले गए। पीछे से प्रधानाचार्य भी पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज नियमों के बारे में एसओ को बताया। एसओ ने हंगामा करने वालों की जमकर फटकार लगाई। आरोपी छात्र के पिता को बुलाकर पूरी बात बताई। पिता ने बच्चों की ओर से गलती की खुद माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का वायदा किया। इस पर मोबाइल लौटा दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed