{"_id":"57d2f9444f1c1bbc61317623","slug":"student-to-sit-down-with-students-belt-walked-in-and-punches","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा संग बैठने को छात्रों में चले बेल्ट और घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा संग बैठने को छात्रों में चले बेल्ट और घूंसे
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी रोड पर स्थित एक कॉलेज में सहपाठी छात्रा के साथ बैठने को लेकर दो छात्रों में लात-घूंसे चलने के बाद बेल्टों से हमला किया गया। इसमें दोनों छात्रों को चोट आईं। दोनों पक्षों पक्ष के लोगों ने कॉलेज पहुंचकर बवाल किया। बाद में कॉलेज प्रशासन ने बमुश्किल मामले को शांत कराया। इससे पहले उझानी थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्रा के साथ बैठने के लिए दो मुस्लिम छात्रों में बुधवार को बहस हो गई। इसमें उझानी के रहने वाले छात्र को बदायूं निवासी छात्र ने अपने दोस्तों को बुलाकर कॉलेज में पीट दिया। उसको काफी चोट आईं। गुरुवार को उझानी के छात्र और उसके घरवालों ने कॉलेज पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पिटाई करने वाले छात्र पर कार्रवाई न होने पर उझानी के छात्र और उसके घरवालों ने तमाम लड़के बुलाकर बदायूं के छात्र को बेल्ट, लात-घूंसों से खूब पीटा। मारपीट होती देखकर कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने बचाने की हिम्मत नहीं की।
शुक्रवार को दोनों छात्रों और उनके अभिभावकों को कॉलेज में बुलाकर कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मामले को निपटाया गया। इस बारे में अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज मनोज त्यागी का कहना है कि मारपीट होने की सूचना पर दो सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। कॉलेज प्रशासन या किसी छात्र की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।