फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student shot dead in Faizaganj Behta

फैजगंज बेहटा में छात्र की गोली मारकर हत्या

Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर। Updated Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Student shot dead in Faizaganj Behta
mohit - फोटो : amar ujala
सिर में मारी गोली, गांव से 500 मीटर दूर मिला शव
विज्ञापन

सोमवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था मोहित

थाना फैजगंज बेहटा के गांव राजी की सीकरी में सोमवार रात बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारी गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव राजी की सीकरी निवासी वेद प्रकाश शर्मा का 19 वर्षीय बेटा मोहित शर्मा चंदौसी के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मोहित सोमवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। मोहित की तलाश की गई तो उसका कहीं पता नहीं लगा। बाद में गांव के लोग एकत्र होकर मोहित को तलाशने को निकले। रात में करीब 12 बजे मोहित का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर राम बहादुर के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली मारी गई थी। मोहित का शव मिलने के बाद परिवार वालों को कोहराम मच गया। रात में ही सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

मृतक के परिवार वाले किसी से भी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। हत्या की वजह भी साफ नहीं हो पा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोहित तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी हत्या के बाद मां सुनीता, छोटी बहन पूजा और भाई अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हत्याकांड से हतप्रद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैडर था मोहित, सेना में जाना चाहता था
आसफपुर। बीए प्रथम वर्ष का छात्र मोहित काफी मेधावी था। कॉलेज में वह एनसीसी कैडर भी था। इसके अलावा मोहित का सपना सेना में जाकर देश की सेवा करने का था। इसके लिए वह तैयारी भी कर रहा था। मोहित रोज सुबह को दौड़ लगाता था। शाम को भी खाना खाने के बाद वह टहलने जाता था। गांव के लोगों की मानें तो वह मिलनसार था। कभी किसी से उसका कोई विवाद नहीं हुआ। मोहित गांव के लोगों से ज्यादा बात भी नहीं करता था। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की, पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 


मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिवार वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वह किसी से रंजिश की बात से भी इंकार कर रहे हैं। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।- डॉ. केके सरोज, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed