{"_id":"81c0a65b1e3784db2603aef74186fb34","slug":"student-realeased-by-kidnappers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों की निगरानी काम आई, छात्र छूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव वालों की निगरानी काम आई, छात्र छूटा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव कौली निवासी योगेश का 14 वर्षीय पुत्र अनिकेत छह दिन पहले लापता हो गया था। वह कक्षा आठ में पढ़ता है। परिवारीजनों ने पुलिस को मौखिक और लिखित तौर पर इसकी सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुुदगी तो दर्ज कर ली, लेकिन छात्र को तलाशने के प्रयास नहीं किए। कटरी में सक्रिय सूत्रों से पता चला कि एक छात्र कुछ बदमाशों के कब्जे में है। पुलिस के गंभीर न होने पर परिवार और गांव वालों ने कटरी क्षेत्र से जुड़े गांवों में खुद ही जाकर निगरानी शुरू की। पास के गांव कटकोरा में पिछले वर्षों में कुछअपहृत मिले थे। सो कौली गांव के लोगों ने इस गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी शुरू कर दी।
गांव वालों के बढ़ते दबाव और निगरानी के चलते बदमाश रविवार को बेलाडांडी रोड पर छोड़ गए। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। राहगीरों ने इस हालत में लड़के को देखा तो उसे घर तक पहुंचाया। सोमवार को घर के लोग उसे पुलिस के पास ले गए। अनिकेत ने पुलिस को बताया कि उसको कुछ बदमाश रास्ते से अगवा कर ले गए थे। करीब तीन की संख्या में बदमाश उसे खाने को कुछ नहीं देते थे। पीने को सिर्फ पानी ही दिया जाता था। उसे नहीं पता कि बदमाशों ने किस स्थान पर रखा। हर वक्त आंखों पर पट्टी बंधी रहती थी।
परिजनों में खुशी का माहौल
दातागंज। छह दिन से अनिके त के गायब होने के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा था। जब वह घर लौटा तो खुशी का माहौल हो गया। तमाम लोग उसे देखने को पहुंचे।
विज्ञापन
छात्र को बदमाश छोड़ गए, ऐसा परिवार वालों ने बताया है। अब ये लोग इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने लिखकर भी दे दिया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से बदमाशों की सुरागरसी कर रही है।
-जेके तोमर,