फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   student open fire on stopping from cheating

नकल करने से रोका तो छात्र ने चलाई गोलियां 

Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
student open fire on stopping from cheating
फायरिंग
पिछले दिनों हरियाणा के यमुना नगर में बारहवीं के छात्र द्वारा अपने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या किए जाने जैसी घटना की पुनरावृत्ति शनिवार को हो सकती थी। बांके बिहारी लॉ कॉलेज में चल रही एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे पुष्पांशु को सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने नकल करने से रोका तो परीक्षा के बाद उसने साथियों के साथ कालेज गेट पर उन पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि उन पर किया गया सीधा फायर मिस हो गया। इसके बाद अन्य शिक्षक घटना स्थल की ओर दौड़े वह फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार के अनुसार दोपहर दो बजे के आसपास उन्होंने पुष्पांशु शर्मा को नकल करते देखा। पहला मामला होने की वजह से उन्होंने रस्टिकेट करने के बजाय कॉपी छीन ली। इसके बाद पुष्पांशु  परीक्षा कक्ष से निकल कर बाहर चला गया। आरोप है कि उसने फोन करके दोस्तों को बुला लिया। उसके दोस्त कार से कॉलेज गेट पर पहुंचे। परीक्षा के बाद सेंटर इंचार्ज अपने घर बरेली जाने के लिए निकले तो टेंपो में बैठते समय गेट पर ही उन्हें घेर लिया गया। 
विज्ञापन

गलीगलौज और मारपीट के दौरान कॉलेज के अनुचर भी बाहर आ गए। उन्होंने भी सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार को बचाने की कोशिश की। खींचतान में वीरेंद्र के हाथ में चोट लग गई। सेंटर इंचार्ज ने बताया कि पुष्पांशु ने पहला फायर सामने से उन पर किया, लेकिन मिस हो गया। इसके बाद भीड़ में घिरता देख वह हवाई फायर करते हुए भाग गया। भागते समय उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से कालेज व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें पुष्पांशु नामजद है। वह बदायूं निवासी कमलकांत शर्मा का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- 
पूछताछ से सामने आएंगे अज्ञात हमलावरों के नाम 
उझानी। सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुष्पांशु के साथ अज्ञात हमलावर कौन हैं और वह कहां के निवासी हैं, यह तभी सामने आएगा जब पुष्पांशु पकड़ा जाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने में पुलिस कॉलेज प्रशासन की पूरी मदद करेगी। 

यकीन न था कि जानलेवा हमला कर देगा
पुष्पांशु का पहला फायर मिस नहीं होता तो उनकी जान चली जाती। कॉपी छीने जाने के बाद वह जिस समय परीक्षा कक्ष से निकला, काफी गुस्से में था लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वह गेट पर हमला कर देगा।
- वीरेंद्र कुमार, सेंटर इंचार्ज, बांके बिहारी लॉ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed