फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Streets of great faith at Ganghalath in Kachla

कछला में गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 05 Jun 2017 01:37 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 05 Jun 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगा दशहरा पर कछला घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे की गूंज के दौरान डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। शाम तक स्नान का दौर चला। महिलाओं ने संकीर्तन कर गंगा का गुणगान किया। घाट पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी हालात पर नजर रखी।      
विज्ञापन

निजी संसाधनों समेत बस और ट्रेन से पहुंचे श्रद्घालुओं की दस्तक शनिवार शाम से ही शुरू हो गई थी, लेकिन स्नान की शुरूआत ब्रह्म मुहूर्त हुई। श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्क दिया। कई श्रद्घालुओं गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया। घाट पर ही श्रद्घालुओं ने हवन-पूजन कराया। कई श्रद्घालु ने ब्राह्मणों से भगवान सत्यनारायण स्वामी की कथा कराई। बच्चों के मुंडन संस्कार कराने वालों की संख्या में सैकड़ों में रही। आश्रमों से जुड़े लोगों की मानें तो दशहरा पर दो लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ प्रमोद यादव की देखरेख में पीएसी और आसपास थानों के पुलिस फोर्स ने श्रद्घालुओं की सुरक्षा और यातायात की सुविधा अहम भूमिका निभाई।      
विज्ञापन

-----------------------      
इंसेट      
लगा जाम, पुलिस का छूटा पसीना      
उझानी। गंगाघाट पर श्रद्घालुओं की भारी संख्या की वजह से कोतवाली पुलिस ने इस बार बेहतर इंतजाम किए थे, लेकिन पूर्वाह्न में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या में इजाफा हो जाने से पुलिस चौकी के आसपास जाम का माहौल बन गया। पुल से लेकर चौराहे तक दर्जनों वाहन फंस गए। आवागमन शुरू कराते वक्त पुलिस कर्मियों का भी पसीना छूट गया। इस बीच, कासगंज की ओर से निकले भारी वाहनों को पुलिस ने जाम के दौरान कछला पुल पर रोक लिया। वितरोई मोड़ और मुजरिया चौराहे पर भी ट्रकों को रोके रखा गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------      
इंसेट      
स्टीमर सवार पीएसी के गोताखोरों ने रखी नजर      
फोटो- 04बीडीएनयूजेएचपीएच-05      
उझानी। दशहरा पर श्रद्घालुओं को स्नान के दौरान गहराई वाले स्थानों पर जाने से रोकने और आपात स्थिति से निपटने के लिए मुरादाबाद से पीएसी की दो स्टीमर के साथ 10 जवान शनिवार रात को ही गंगाघाट पर पहुंच गए। दोनों स्टीमर रविवार को तड़के से दोपहर बाद तक गश्त पर रहीं। पीएसी के गोताखोर जवानों ने श्रद्घालुओं को दोनों पुल के पिलर के आसपास गहराई वाले स्थानों पर जाने से रोके रखा। दोनों स्टीमर का दायरा गंगा में करीब एक किलोमीटर तक रहा।      

...तो फिर कैसे सुधरेंगे गंगा को प्रदूर्षित करने वाले      
फोटो- 04बीडीएनयूजेएचपीएच-06      
उझानी। कछला गंगाघाट पर स्नान के दौरान कई ऐसे श्रद्घालु ऐसे भी थे जिन्होंने हवन सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने से गुरेज नहीं किया। हवन सामग्री की राख को बहता देख श्रद्धालुओं ने विरोध भी किया लेकिन उन पर इसका असर नजर नहीं आया। हद तो तब हो गई जब एक-एक करके पांच युवक बाइक धोने के गंगा में पहुंच गए। घाट पर मौजूद लोगों की चेतावनी से बेअसर युवकों ने काफी देर तक बाइकों को धोया। गंगा के प्रति जागरुकता का संदेश देने वाले स्वयंसेवियों में संजीव कुमार शर्मा कहते हैं कि लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने सवाल भी उठाया कि ऐसे लोग कब सुधर पाएंगे।      

--------------------      
इंसेट      
कलर पहचानो के नाम पर लगे हजारों रुपये के दांव      
उझानी। गंगाघाट पर रविवार को पहली बार कई स्थानों पर जुआ जैसा खेल चला। टोकन का कलर पहचानो की आवाज देकर खेल करने वालों के फड़ पर खासकर युवकों का मजमा लगा रहा। धंधेबाजों ने एक सौ से लेकर हजार रुपये तक दांव लगवाए। युवकों की जेब खाली तो धंधेबाजों की गुल्लक भरती गई। दोपहर बाद तक चले खेल पर पुलिस की नजर भी नहीं पड़ी। खेल में करीब एक लाख रुपये का टर्न ओवर भी घूम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed