फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP accommodation clash between saas-bahu, stirred

एसएसपी आवास में सास-बहू के बीच मारपीट, हड़कंप

Mon, 24 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 24 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कब्जे को लेकर रविवार को सास-बहू के बीच एसएसपी आवास में ही मारपीट हो गई। इसमें बहू घायल हो गया। मामले में सास के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाली के मोहल्ला पथिक चौक निवासी मोहिनी तिवारी के पति राजेश तिवारी की मौत हो चुकी है। इसके बाद से मोहिनी तिवारी बरेली में रह रही हैं। राजेश तिवारी की ककराला रोड पर कुछ जमीन है। आरोप है कि मोहिनी की सास कमला तिवारी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया। रविवार को मोहिनी तिवारी शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंचीं। यहां कमला तिवारी भी पहुंच गईं। दोनों के बीच एसएसपी आवास पर ही मारपीट हो गई। इसमें मोहिनी तिवारी आंख पर चोट लगने से जख्मी हो गई। सास-बहू के बीच एसएसपी आवास में मारपीट होने पर यहां हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस को बुला लिया गया। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कमला तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहिनी तिवारी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed