फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snake charmers in the township of fire, 14 huts Jlin

सपेरों की बस्ती में आग लगी, 14 झोपड़ियां जलीं 

Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी के गांव दहेमू में बृहस्पतिवार दोपहर हुई घटना 
 दहेमू गांव से सटी सपेरों की बस्ती को बृहस्पतिवार दोपहर में चूल्हे से उठी चिंगारी ने चपेट में ले लिया। एक-एक करके सपेरों की 14 झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज समेत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया।
आग दिन में करीब दो बजे लगी। बस्ती के कुछ घरों में उस वक्त खाना पाया जा रहा था। आग की चिंगारी किस झोपड़ी से फूटी, यह तो पड़ोसियों को भी नहीं पता लेकिन सत्यपाल, करननाथ और दासू नाथ की झोपड़ियों ने आग पकड़ ली। झोपड़ियों से परिवारों के साथ बाहर निकले सपेरों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सपेरे आग पर काबू पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक करके किशननाथ, घूमरनाथ, राजू, अनेकनाथ, वीरेशनाथ, मुकेश नाथ, सुखनाथ, राकेशनाथ, वीरूनाथ, सुशीला और प्रकाश नाथ की झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन

सपेरों के मुताबिक-झोपड़ियों में अनाज समेत घरेलू सामान और नकदी भी रखी थी। सामान को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिल पाया। ग्रामीणों में से किसी ने कोतवाली फोन कर दिया। सूचना के बाद बदायूं से दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन झोपड़ियों में रखा कोई सामान नहीं बच पाया। सपेरा राजू ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन भी शुरू कर दिया है। राजस्व कर्मी नुकसान के बारे में तहसीलदार को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed