{"_id":"57a357f74f1c1bc3762ba473","slug":"six-woman-unconscious-the-goods-covered-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर छह लाख का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेहोश कर छह लाख का माल समेटा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्ला आदर्श नगर मे दिन-दहाड़े हुई वारदात
मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा घटना संदिग्ध
सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर में शिक्षक मुकेश सक्सेना की पत्नी को बेहोश करने के बाद उसके घर से बदमाश दिन दहाड़े करीब छह लाख रुपये का माल समेट ले गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को पुलिस संदिग्ध करार दे रही है।
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर गली नंबर तीन निवासी मुकेश सक्सेना शिक्षक हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी गायत्री सक्सेना बच्चों की फीस जमा करने स्कूल के लिए निकली थीं। गायत्री का कहना है कि संतोष सिंह तिराहे के पास उनको एक व्यक्ति मिला। बात करते हुए पहले तो वह रिश्तेदारी निकालने लगा। बाद में उसने उनको नशा सुंघा दिया। बेहोश गायत्री एक चबूतरे पर लेट गईं। इसके बाद वह किसी तरह से घर आईं। देखा घर में रखे करीब छह लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को खबर दी।
दिन-दहाड़े हुई घटना से सिविल लाइंस थाने में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर एके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-----
घर में रखा था चंदे का एक लाख रुपया
बदायूं। शिक्षकों के कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके लिए शिक्षकों से चंदा किया जा रहा है। बकौल इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मुकेश सक्सेना के पास भी चंदे का एक लाख रुपया था। यह रुपया उसके घर में रखा हुआ था। गायत्री सक्सेना के बयान भी बदल रहे हैं। ऐसे में कई तरह की आशंकाएं हैं। विवेचना के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
------
मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई तथ्य संदिग्ध मालूम दे रहे हैं। पड़ताल की जा रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।
-एके सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस