फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six people killed in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six people killed in separate road accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक दुर्घटना में एक बाइक पर सवार थे तीन लोग, अज्ञात वाहन ने रौंद डाला
विज्ञापन

वजीरगंज, उसावां और फैजगंज बेहटा में हुए हादसे
मरने वालों में दो लोगों की नहीं हो सकी शिनाख्त


जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र में रहड़िया चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में दो की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो सकी थी। आसफपुर में मारूति वैन खंभे से टकराने से एक व्यक्ति की जान चली गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत हो गई। वहीं उसावां में भी सड़क हादसे में एक जान गई है।
सैदपुर। मुजरिया थाने के गांव मुडिय़ा नंदी निवासी जयवीर (26) पुत्र बद्री बाइक से वजीरंज थाने के गांव पुसगवां एक शादी में शामिल होने को गया था। रविवार शाम वह बाइक से वापस लौट रहा था।  
विज्ञापन

बाइक पर दो अन्य लोग भी सवार थे। कोई भी हेल्मेट लगाए हुए नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहड़िया चौकी के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई। जयवीर के पर्स से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई। बाकी के दोनों लोग के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने जयवीर के परिवारवालों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा के गांव थानपुर निवासी राज कुमार के बेटे की शादी हाल ही में है। रविवार को वह अपने साथी बांछे सिंह के साथ शादी का सामान खरीदने चंदौसी गए थे। यहां से मारुति वैन से वापस लौट रहे थे। ओरछी चौराहे के पास मारुति वैन खंभे से टकरा गई। हादसे में राजकुमार की मौत हो गई। बांछे सिंह घायल हो गए। राजकुमार के बेटे की बारात 19 मई को जानी थी। उनकी परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदायूं शहर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अलापुर के युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अलापुर थाने के गांव सखानू निवासी अतीकुल शनिवार को बदायूं आया था। शाम को वह काम निपटाने के बाद वापस जा रहा था। मंडी समिति के पास वाहन का इंतजार करते वक्त उसको किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को खबर दी। खबर मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। 

उसावां। तेज रफ्तार बाइक फिसलने के बाद खाई में गिर गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उसावां थाना क्षेत्र में भदेली तिराहे के पास हुआ। अलापुर थाने के गांव हसनपुर निवासी राम लड़ैते पुत्र हेमराज अपने साले अरविंद के साथ रविवार को शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव मालो स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में उसावां-अकबरपुर मार्ग पर भदेली तिराहे के पास बाइक फिसल गई और खाई में जा गिरी। हादसे में रामलड़ैते की मौके पर मौत हो गई उसका साला अरविंद गंभीर घायल हो गया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मृतक के चार बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed