{"_id":"59c8ff134f1c1b91688b6836","slug":"six-held-for-gambling-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में टेंट लगाकर खेला जाता था जुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में टेंट लगाकर खेला जाता था जुआ
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई महीने से वजीरगंज में आम के बाग के बीच टेंट लगाकर जुआ खेला जा रहा था। एसएसएपी के निर्देश पर टीम ने रविवार रात छापा मारकर छह लोगों को मौके पर पकड़ लिया। जबकि जुआघर संचालक समेत 19 लोग फरार हो गए। पुलिस को मौके पर एक कार, छह बाइक, नौ मोबाइल और नकद रुपये मिले।
एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सोमवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि वजीरगंज के ग्राम सुरसेना का कमल गुप्ता पिछले कई महीने से आम के बाग में टेंट लगाकर जुआघर चला रहा था। उसने बाग के बीच यह जमीन 15 हजार रुपये महीने किराए पर ले रखी थी। यहां दूसरे जिलों से रसूखदार लोग जुआ खेलने आते थे। इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने रविवार शाम एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में टीम को भेजा। करीब नौ बजे सीओ सिटी ने कुंवरगांव में सिविल लाइंस पुलिस के साथ दबिश देकर बाग की घेराबंदी कर छह जुआरियों को पकड़ लिया। इनमें संभल निवासी अजय कुमार, वजीरगंज का अंधायंचल, बरेली के आंवला का राजकुमार, राजेंद्र, अमित वर्मा और वजीरगंज का धर्मेंद्र सिंह है। मुख्य आरोपी कमल गुप्ता सहित 19 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने नौ मोबाइल, 23,400 रुपये नकद, छह बाइक, एक कार, खाने-पीने का सामन सहित लाखों का माल बरामद किया। पुलिस टीम में कुंवरगांव एसओ धर्मेंद्र शाक्य, सिविल लाइंस थाने के उपनिरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, राजीव सिंह राठी, ओमकार सिंह शामिल रहे। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।