फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six days after the case was filed misdemeanor

छह दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

Wed, 24 Jun 2015 10:32 PM IST
अलापुर
अलापुर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Six days after the case was filed misdemeanor
17 जून को गांव से गायब हुई 14 वर्षीय किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। खास यह कि छह दिन तक किशोरी के घरवालों ने भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। किशोरी के वापस लौटने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि 17 जून को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव की तबस्सुम पुत्री अलीशेर और उसका भाई हासिम बहला-फुसला कर ले गए। किशोरी ने बताया कि दोनों ने उसको कादरचौक के गांव भमुइया में बूंदा के हवाले कर दिया। बूंदा के साथ कादरचौक के गांव नूरपुर का पूर्व प्रधान रफीक भी था। यह लोग उसे पहले कासगंज बाद में मथुरा ले गए। वहां बूंदा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह छह दिन बाद इनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरा वाकया बताया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तबस्सुम, हासिम, रफीक और बूंदा के खिलाफ दुष्कर्म का ममाला दर्ज कर लिया है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाई गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पूरे मामले पर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इतने दिनों पर रिपोर्ट लिखाने की बात समझ से परे हैं। घर की लड़की गायब हो गई और लोगों को रिपोर्ट तक न लिखाई। भले पुलिस को सूचित किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed