फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM featured on the commission, Ration bag holding 81

एसडीएम का आढ़त पर छापा, राशन के 81 कट्टे पकड़े

Mon, 02 May 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
SDM featured on the commission, Ration bag holding 81
छापा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति, रिपोर्ट डीएम को भेजी
उसावां क्षेत्र के गांव गौतरापट्टी का है मामला

 गरीबों के लिए मिलने वाले सरकारी राशन कालाबाजारी जारी है। रविवार को आढ़ती के यहां चावल बेचे जाने की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर कोटेदार के यहां छापा मारा, जिसमें चावल के 81 कट्टे बरामद हुए। कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।

रविवार की सुबह ही किसी व्यक्ति ने एसडीएम ओपी तिवारी और थाना उसावां पुलिस को सूचना दी कि गांव गौतरापट्टी धोमी की कोटेदार द्वारा राशन के चावल एक आढ़ती के यहां बेच दिए हैं। सूचना पर एसडीएम मय पुलिसबल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आढ़त से 81 कट्टे चावल बरामद कर लिए। एसडीएम तिवारी ने बताया कि बरामद चावल राशन का ही है। जो उपभोक्ताओं को नहीं बांटा गया। इस मामले में कोटेदार शगुफ्ता परवीन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई को डीएम के लिए उन्होंने संस्तुति कर दी है। खरीदने वाले आढ़ती के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि राशन की कालाबाजारी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताते हैं कि कोटेदार की मनमानी के बारे में पहले भी उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी। इधर, इस कार्रवाई के अन्य कोटेदारों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed