फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scotty aboard the truck and uncle Bnje thrashed uncle's death

स्कूटी सवार मामा-भंजे को ट्रक ने रौंदा, मामा की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scotty aboard the truck and uncle Bnje thrashed uncle's death
स्कूटी सवार मामा-भंजे को ट्रक ने रौंदा, मामा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने की जमकर तोडफ़ोड़
उझानी में शुक्रवार रात हादसे के बाद जमकर बवाल

 नगर में बिल्सी रोड बाजार के पास स्थित किला खेड़ा मोड़ के पास ट्रक ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर दी। पास से ही गुजर रही एक बारात में भी बैंड-बाजों के लिए नुकसान पहुंचाया। काफी देर तक मौके पर माहौल गरम रहा। 
उझानी के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी मनोज कुमार शर्मा (35) पुत्र मुन्ना लाल शर्मा की नगर में ही मोबाइल शॉप है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे मनोज अपने नौ वर्षीय भांजे झलक पुत्र भारत भूषण के साथ स्कूटी से जा रहे थे। स्कूटी किला खेड़ा मोड़ पर पहुंची। यहां से बारात गुजर रही थी। भीड़ होने की वजह से मनोज ने स्कूटी रोक ली। इसी दौरान मामा-भांजे को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मनोज की मौके पर मौत हो गई और भांजा झलक गंभीर घायल हो गया। झलक को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने ट्रक के चालक को दबोच लिया। उसको बुरी तरह से पीटा। ट्रक में भी तोडफ़ोड़ की। बारात में बैंड पर भी लोगों ने गुस्सा उतारा। ट्रक चालक शहर के खेड़ा नवादा निवासी सल्लन पुत्र कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
वजीरगंज। नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी मोहन लाल (48) पुत्र सोहनपाल जलजीरा बेच कर अपने परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार को उसने दिसौलीगंज बाजार में जलजीरा का ठेला लगाया था। शाम को वहां से वह वापस लौट रहा था। रास्ते में रेहडिय़ा चौकी के पास मोहनलाल को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed