{"_id":"11390002304cf7838f6a85117fb8734c","slug":"savita-was-the-murder-of-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वालों ने ही की थी साविता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार वालों ने ही की थी साविता की हत्या
Islamnagr
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओहिया में परिवार वालों ने ही बदनामी के डर से अपनी बेटी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर हत्यारोपी माता-पिता को जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल युवती के दो भाई और एक बहन अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पूछताछ में युवती के माता-पिता ने हत्या कर शव खेत में फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
लश्करपुर ओहिया निवासी खुशीराम की 18 वर्षीय बेटी सविता उर्फ सुखिया 25 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। खुशीराम ने गांव के ही गिरीश के खिलाफ उसका बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को युवती का शव गांव के पास ही खेत में मिला। शक होने पर पुलिस ने सविता के घर की तलाश ली। खून के सने हुए कपड़े मिले। घर में कई जगह खून के निशान भी मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने सविता की मां मीना देवी और पिता खुशीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गए। उन्होंने बदनामी के डर से सविता की गला रेतकर हत्या करने की बात स्वीकार की। हत्या में सविता का भाई अमर सिंह, भानू और बहन लौंगश्री भी शामिल थे। सविता के माता पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि सविता का चालचलन ठीक नहीं था। इससे परिवार की बदनामी हो रही थी। बदनामी से बचने के लिए ही परिवार वालों ने पहले सविता की हत्या की। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए गिरीश के खिलाफ उसको बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन