फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saraf's trying to rob another store

सराफ की एक और दुकान में चोरी की कोशिश

Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saraf's trying to rob another store
चाोरी - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 चोरों ने जिस वक्त ओमप्रकाश सराफ के प्रतिष्ठान में चोरी को प्रयास किया था, उसी समय प्रजीत वार्ष्णेय की दुकान का सीखचा भी काट लिया गया था, लेकिन चोर दुकान में अंदर घुसने में नाकाम रहे थे। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह में मौके पर पहुंची पुलिस ने सराफ समेत आसपास के दुकानदारों से बात की। 
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रजीत वार्ष्णेय का सराफा प्रतिष्ठान घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक है। शुक्रवार सुबह में प्रजीत ने दुकान खोल कर छत पर जाकर देखा तो ओमप्रकाश सराफ के प्रतिष्ठान की साइड वाला सीखचा कटा हुआ मिला। चोर हालांकि दुकान के अंदर घुस नहीं पाए, लेकिन एक ही रात में दो सराफ की दुकान में चोरी की कोशिश से उनमें दहशत का माहौल है। प्रजीत की सूचना पर दरोगा सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिष्ठान का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल ने बताया कि घंटाघर चौराहे के आसपास की सराफ की कई दुकानें हैं लेकिन चोरों की दस्तक ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के जाने के बाद सराफा कारोबारियों समेत व्यापारियों ने बैठक करके रात्रिकालीन गश्त तेज किए जाने की आवाज भी उठाई। इधर, पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
पुलिस ने छोड़ दिया था संदिग्ध युवक
उझानी। सराफा कारोबारियों ने बताया कि ओमप्रकाश सराफ की दुकान में चोरी की कोशिश के दौरान चौकीदार ने एक युवक को पकड़ा था। उसे रात में ही कोतवाली पुलिस के हवाले भी कर दिया गया लेकिन पुलिस ने उसे न जाने क्यों कोतवाली से ही छोड़ दिया था। इसे लेकर भी व्यापारियों में गुस्सा दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed