फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Saraf father - son robbed of half a million

सर्राफ पिता-पुत्र से पांच लाख की लूट

Fri, 13 Mar 2015 12:06 AM IST
बदायूं/अलापुर।
बदायूं/अलापुर। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saraf father - son robbed of half a million
दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने सरेशाम सर्राफ पिता-पुत्र से नगदी और
विज्ञापन
सोने-चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये की लूट कर ली। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पिता को मारकर घायल कर दिया। बाद में बदमाश ककराला की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ दातागंज सुरेंद्र त्यागी भी मौकेपर पहुंचे। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
अलापुर थाने के कस्बा म्याऊ निवासी रामकिशोर वर्मा की जगत कस्बे में सर्राफे की दो दुकानें हैं। एक दुकान पर रामकिशोर और दूसरी पर इनका बेटा सुखपाल वर्मा बैठता है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पिता-पुत्र दुकानें बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अलापुर-भकराला के बीच दो बाइक से पीछा कर रहे छह बदमाशों ने ओवरटेक करके सुखपाल की बाइक को गिरा दिया। पिता-पुत्र को घेर लिया। बदमाशों ने रामकिशोर और सुखपाल से बैग लूट लिए। विरोध करने पर रामकिशोर को तमंचे की बट से पीटा। रामकिशोर के बैग में से 80 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवर और सुखपाल के बैग में 90 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर थे। दोनों लोगों के बैग में नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल था। लूटपाट करने के बाद बादमाश ककराला की ओर फरार हो गए।
लूट की खबर मिलने पर एसओ जीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने ककराला रोड पर बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ दातागंज ने भी अलापुर पहुंच कर जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुखपाल की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed