{"_id":"573a18634f1c1bc54aac789c","slug":"rulian-village-had-12-houses-three-cattle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौलियां गांव के 12 घरों में लगी, तीन मवेशी मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रौलियां गांव के 12 घरों में लगी, तीन मवेशी मरे
Updated Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रौलियां में दोपहर बाद करीब ढाई बजे आग लगने से तीन भैंस जलकर मर गईं। इसके साथ ही करीब दर्जन भर घरों में रखा लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पाकर राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई। आग से हुए नुकसान का आकंलन करीब 10 लाख रुपये तक होने की आशंका है।
गांव उरौलियां में सरकारी स्कूल के पास कूड़े के ढेर और इनके पास बनीं झोपड़ी और पशुशाला और मकान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कूड़े के ढेर के पास गांव के मुन्ने के भूसे की झोपड़ी है। सबसे पहले इसी झोपड़ी में आग लगी और लोगों ने झोपड़ी से धुआं उठता देखा तो मामले की सूचना मुन्ने को दी। भीषण गर्मी और हवा की वजह से आग की लपटे तेज हो गईं और आसपास स्थित कई झोपडिय़ों को अपने चपेट में लिया। आग की चपेट में आकर जमशेद की झोपड़ी और डनलप, जाबिर की पशुशाला में बंधी दो भैंस, आबिर की एक भैंस जल कर मर गई। इसके आगाज की झोपड़ी रखा भूसा जल गया। वहीं शहरयार के घर में लगने से उनका लिंटर चटक गया और उसमें रखा पूरा समान जल गया। इकराम, इकबाल, अकरम और हाकिम का भी आग से नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक आग का भयंकर रूप देखकर कोई भी आग बुझाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची फायरकर्मियों की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही गांव के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
-----
तीनों तालाब पड़े हैं सूखे
अलापुर। गांव उरौलिया में तीन तालाब है, लेकिन किसी में पानी नहीं रह गया है। मौके पर पहुंची दमकम विभाग की टीम ने आग बुझाने के लिए तालाबों से पानी लेना चाहा तो पता चला गांव के तीनों तालाबों में पानी भी नहीं रह गया है। इस वजह से दमकल कर्मियों ने गांव के पास स्थित एक नलकूप के सहारे आग पर काबू पाया।