फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ruhelkhand in many districts The network stretches Kallu

रुहेलखंड के कई जिलों में  फैला है कल्लू का नेटवर्क

Mon, 04 Jul 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अब तक गिरोह के सिर्फ पांच बदमाश हो सके ट्रेस
चार बदमाश अब भी दे रहे वारदातों को अंजाम

मुठभेड़ के दौरान बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव की हत्या करने वाले कल्लू यादव के गिरोह के चार बदमाश अब भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के लिए इनको ट्रेस करना चुनौती से कम नहीं है। अब तक सिर्फ पांच बदमाशों को ही पुलिस ट्रेस कर चुकी है।
बिनावर थाने के गांव घट बहेटी में 22 जून की रात मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर दरोगा सर्वेश यादव की हत्या कर दी थी। गोली लगने से कल्लू यादव नाम का बदमाश भी घायल हुआ था। इसे पुलिस ने दबोच लिया। बाद में इलाज के दौरान कल्लू यादव की भी मौत हो गई। मरने से पहले कल्लू यादव ने मुठभेड़ में शामिल अपने दो साथियों नन्हे यादव और ऋषिपाल के नाम पुलिस को बताए। हालांकि, वारदात में यह दोनों शामिल नहीं थे। जांच के दौरान पता लगा कि मुठभेड़ के वक्त कल्लू के साथ सुधीर शर्मा और रामतीरथ थे। दोनों ने घटना के बाद भमोरा में रंजीत के घर पर शरण ली थी।
विज्ञापन

बाद में नन्हे यादव कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। शातिर सुधीर यादव भी बरेली में एक सिपाही से मिली भगत कर नशीले पदार्थ रखने के आरोप में जेल चला गया। रामतीरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दरोगा का लूटा गया सर्विस पिस्टल भी बरामद हुआ। रामतीरथ ने ही पुलिस को बताया कि कल्लू के गिरोग में कुल नौ बदमाश हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस गिरोह के चार बदमाश अब भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इनको ट्रेस नहीं कर पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बदमाशों की तलाश जारी है। नन्हे यादव के 161 के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। विवेचना चल रही है। गिरोह को खत्म करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। बाकी बदमाश भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed