फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rogues on the youth Stabbed, seriously

बदमाशों ने युवक पर  चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में मंगलवार रात की घटना

कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली में खेत के समीप से गुजर रहे बदमाशों को युवक ने टोका तो उन्होंने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। जानकारी पर परिवार वाले खेत पर पहुंचे और घायल युवक को रात में ही अस्पताल ल ेगए। डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। अढौली निवासी 28 वर्षीय मुलायम सिंह पुत्र नेकीराम शाम को जंगली जानवरों से फसल की रखवाली के लिए खेत पर पहुंचा। रात में उसे बदमाशों की आहट सुनाई दी। मुलायम ने आवाज लगाई तो गुस्साए बदमाशों में से एक ने उसे दबोच लिया। चाकू से उसके पेट पर दो-तीन वार कर दिए। लहूलुहान मुलायम सिंह मौके पर गिर पड़ा। शोर सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। घायल मुलायम ने बदमाशों के पास असलाहे भी बताए हैं।
विज्ञापन

उसे घरवालों ने रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उन्होंने पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास इलाके में बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। इधर, घायल युवक के पिता ने बताया कि गांव में उसकी किसी से ऐसी कोई रंजिश भी नहीं है जो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घायल ग्रामीण की हालत में सुधार
उझानी। अब्दुल्लागंज गांव में सोमवार रात गोली लगने से घायल 55 वर्षीय सुल्तान मनिहार की हालत में दूसरे दिन सुधार बताया गया है। घरवालों समेत कई ग्रामीण जिला अस्पताल भी पहुंचे। सुल्तान को गोली कैसे लगी, या फिर उसे बदमाशों ने निशाना बनाया, यह जांच का विषय बना हुआ है। कोतवाली में अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed