फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rogues in engaging jailer martyr, soldier wounded

बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा शहीद, सिपाही घायल

Thu, 23 Jun 2016 01:41 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rogues in engaging jailer martyr, soldier wounded
बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा शहीद, सिपाही घायल

विज्ञापन
 बिनावर थाने के गांव रसूलपुर के पास बेहटी मोड़ पर बुधवार रात राहजनी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए। सर्वेश यादव एटा जिले के थाना निधौलीकला के अहमई गांव के रहने वाले थे। कांस्टेबल प्रमोद भी घायल हुआ है। सिपाही को गंभीर हालत में बरेली के एक मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मुठभेड़ में कल्लू नाम का एक बदमाश भी जख्मी हुआ है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। इलाके के कई गांवों में देर रात तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी थी। रात को डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार ने एसएसपी सुनील सक्सेना के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। बिनावर थाने के सब इंस्पेक्टर सर्वेश यादव बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बरेली रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास सिपाही संतोष के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें खबर मिली कि कुछ बदमाश राहजनी कर रहे हैं। इस दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक से तीन लोग रफ्तार से गुजरे। शक होने पर दरोगा और सिपाही ने  बदमाशों का पीछा किया। दोनों बाइक पर सवार थे जबकि पुलिस की एक और टीम प्राइवेट गाड़ी में आ रही थी। बदमाश रसूलपुर से बेहटी गांव की ओर जा रहे थे। दरोगा की बाइक चला रहे सिपाही संतोष ने बताया कि बदमाशों ने बेहटी मोड़ के पास उन पर हथियार ताने तो उन्होंने बताया कि वे पुलिस से हैं लेकिन तभी एक बदमाश ने दरोगा की पीठ में गोली मार दी। इस बीच दूसरी गाड़ी में आ रहे पुलिस दल में शामिल प्रमोद पर भी उन्होंने गोली दाग दी। प्रमोद के हाथ में दो गोलियां लगी हैं।  दरोगा और सिपाही ने भी जवाबी फायरिंग की।  पुलिस की गोली से दातागंज थाने के गांव पैरा का निवासी कल्लू भी जख्मी हो गया। सिपाही ने तुरंत ही खबर थाने पर दी। जब तक पुलिस पहुंची बाइक सवार दो बदमाश वहां से भाग चुके थे। जख्मी कल्लू को पुलिस ने दबोच लिया। गंभीर घायल दरोगा और सिपाही को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी सुनील सक्सेना, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ वंशराज यादव मौके पर पहुंच गए। करीब साढ़े नौ बजे डीआईजी आशुतोष कुमार भी आ गए। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश कल्लू पर कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। 20 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed