{"_id":"58ff8f614f1c1b876dc0d89a","slug":"roadways-catches-two-buses-four-people-dead-25-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, चार लोगों की मौत, 25 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की दो बसें भिड़ीं, चार लोगों की मौत, 25 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर हादसा
- मरने वालों में दो महिलाएं, बच्ची और एक युवक शामिल
बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी में बाईपास के पास मंगलवार दोपहर रोडवेज डिपो की दो बसों की आमने-सामने हुई जबर्दस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक युवक शामिल है। हादसे में 25 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई गई है। इलाज में देरी से गुस्साए घायलों के तीमारदारों ने उझानी सीएचसी में डॉक्टरों से मारपीट भी की। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा।
मंगलवार को आगरा से फाउंड्री डिपो की बस सवारियां लेकर बदायूं की ओर आ रही थी। बदायूं से पीलीभीत डिपो की बस सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बाईपास के निकट दोनों बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैनपुरी के मोहल्ला मिश्राना निवासी किशोरी देवी (46) पत्नी ओमकार, उनकी नौ साल की नातिन सोनाक्षी पुत्री सोनू राठौर, बदायूं के मूसाझाग थाने के गांव बीबीपुर की मिथलेश (40) पत्नी राजेंद्र और रामपुर के शाहबाद निवासी अमन शर्मा (23) पुत्र सतीश शर्मा की मौत हो गई।
हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को वहां से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घायल जब उझानी सीएचसी पहुंचे तो यहां इलाज में लापरवाही को लेकर हंगामा हो गया। तीमारदारों ने यहां स्टाफ की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मामले को किसी तरह से संभाला।