फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road jam after minor died due to road accident

सड़क हादसे में बालक की मौत, विरोध में जाम

Sat, 22 Jul 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 22 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Road jam after minor died due to road accident
jam
हाईवे पर दादा के साथ टहलने निकले सात साल के बालक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालक की मौत हो गई। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने ट्रक को भागते हुए देखा तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। लोगों ने चालक को ट्रक से उतारकर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने हाईवे पर बालक का शव रखकर जाम लगा दिया। घंटों जूझकर पुलिस फोर्स जाम खुलवा पाया। वहीं, एक निजी अस्पताल में भर्ती पिटाई से चोट खाए चालक की हालत गंभीर बताई गई है। शनिवार सुबह करीब छह बजे कस्बे के वार्ड संख्या आठ में रहने वाले राशिद अपने सात वर्षीय नाती भूरे के साथ फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर टहलने के लिए निकले थे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास भूरे पेशाब करने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान बदायूं की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने भूरे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने पर भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाईवे किनारे खड़े लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया और चालक की जमकर धुनाई कर दी। थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस को देखकर लोग और बालक के परिवार वाले उग्र हो गए और शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में एसओ अलापुर हरेंद्र कुमार तोमर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुुंचे और हालात पर काबू पाया गया। उन्होंने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि पिटाई से घायल हुए चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करवाया। वहां से उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मृत बालक के दादा राशिद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed