फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   road accident

बाइक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत

Sun, 01 Mar 2015 12:20 AM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Sun, 01 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
road accident
 अज्ञात वाहन ने बिसौली-बिल्सी रोड पर एक बाइक को कुचल दिया। हादसे में चंदौसी के हरवेश और गिरिराज की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। उनके शव रात भर सड़क किनारे खाई में पड़े रहे। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर रात बिसौली-बिल्सी रोड पर गांव नागपुर के पास हुआ। संभल के चंदौसी थाना अंतर्गत कोली गांव के हरवेश (32) पुत्र होरी लाल और कैथलगेट इलाके  के गिरिराज (38) दोस्त थे। दोनों बाइक से शुक्रवार को ससुराल आए थे। यह लोग पहले गिरिराज की ससुराल बिसौली के गांव गेहटा गोसाईं गए। यहां से रात करीब नौ बजे नागपुर स्थित हरवेश की ससुराल जा रहे थे। रास्ते में नागपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव रात भर सड़क किनारे खाई में पड़े रहे। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने खाई में शव पड़े देखे तो सूचना पुलिस को दी। हरवेश अपने परिवार में अकेले थे। इनके बड़े भाई नीलेश की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed