फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rnjisn man shot Marie, in critical condition

रंजिशन युवक को गोली  मारी, हालत गंभीर

Mon, 20 Jun 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कछला में रविवार रात की घटना में तीन नामजद
 कछला कसबे में घर के बाहर खड़े युवक से कहासुनी के बाद तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। कसबा के मुरावननगला वार्ड निवासी लालाराम का 19 वर्षीय पुत्र सोनू उस वक्त अपने दोस्त के साथ घर के दरवाजे खड़ा था। सोनू की कसबे के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। इसी के चलते सोनू को घेर लिया। उसके साथ हाथापाई भी की गई। हमलावरों में से एक ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली सोनू के पैर में लग गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुभाष यादव भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल सोनू को उसके घरवालों ने रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने घायल सोनू से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सोनू ने कोतवाल को हमलावरों के नाम भी बता दिए। गंभीर हालत के मद्देनजर सोनू को रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि सोनू के चाचा सनोज की तहरीर पर रामपाल, उसके दोनों बेटे दर्शन और अंबरीश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजदों की तलाश में पुलिस ने कसबे में दो स्थानों पर दबिश भी दी, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed