{"_id":"bb5cd49bb8f828d73b5e0ccaede47400","slug":"revealed-one-inter-state-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्जीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 बाइक बरामद, चार वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली, नोएडा में भी फैला है नेटवर्क
गुरुवार को जिला अस्पताल में रंगे हाथों बाइक चोर पकड़ा गया था। पब्लिक ने धुनाई करने के बाद इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ के दौरान जरीफनगर के लल्लूपुर गांव निवासी वाहन चोर देवेंद्र ने अपने तीन साथियों गिरवर, जुगेंद्र और मुनीश के नाम बताए। छापामारी कर इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोरों के पास से चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं। इनमें दो बाइक दिल्ली और एक नोएडा की हैं। एक बाइक संभल और दो बदायूं की भी मिली हैं। वाहन चोरों ने अपने कुछ और साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस की मानें तो कुछ और वाहन चोरों की गिरफ्तारी हो सकती है। इनसे भी बाइक बरामद होंगी।
कई राज्यों में फैले हैं गिरोह के तार
बदायूं। पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के तार पड़ोस के कई राज्यों में फैले हुए हैं। पकड़े गए वाहन चोरों ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से बाइक चोरी कर इनके फर्जी कागजात बनाकर बेचा करते थे। पुलिस की मानें तो कुछ और गिरफ्तारियां होने के बाद चोरी की बाइक भी बरामद होंगी। इंस्पेक्टर कोतवाली, मनोज कुमार सिंह वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों से चोरी की 10 बाइक बरामद हुई हैं। इनमें दो बाइक दिल्ली की और एक नोएडा की है। संभल, मुरादाबाद और बदायूं की भी बाइक मिली हैं। कुछ और वाहन चोरों की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।