फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reported reports between the two communities in Behta Gadhasi

बेहटा गुंसाई में दो समुदायों के बीच हुए बवाल में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Reported reports between the two communities in Behta Gadhasi
बवाल - फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने कराई बलवा, जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट      
विज्ञापन

35 लोगों को किया नामजद, बाकी है अज्ञात, 27 लोगों को किया शांतिभंग में निरुद्ध 

 थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल में दरोगा की ओर से 35 लोगों के खिलाफ नामजद और तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमला किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही 27 लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया है। एसपी देहात डॉ.सीपी सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। 
बुधवार को गांव बेहटा गुंसाई में जन्माष्टमी की शोभायात्रा के समय दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई थी। इस उपद्रव और बवाल में दो दरोगाओं के साथ ही आधा दर्जन पुलिस कर्मियों और गांव के कई लोग घायल हो गए थे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तब कहीं जाकर काफी देर बाद हालात पर काबू पाया जा सका था। पूरी रात गांव में सन्नाटा पसरा रहा। रात को ही एसएसपी चंद्रप्रकाश के साथ ही अन्य पुलिस के आला अफसर गांव पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने आज बताया कि गांव में हुए बवाल के मामले में दरोगा सीपी सिंह की ओर से 35 लोगों के साथ ही कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 27 लोगों को शांतिभंग की धारा 151 में निरुद्ध किया गया है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। साथ ही दो सीओ में लगातार निगरानी रखे हैं। एसपी देहात डॉ.सीपी सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बात की। कहा कि उपद्रवियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं उन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में पसरा है सन्नाटा, घरों में कैद रहे लोग 
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में हुए बवाल के बाद से पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। दो पक्षों के लोग घरों में कैद रहे। बच्चे भी डरे और सहमे हुए दिखाई दिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो उपद्रवी थे वे बलवे के बाद से ही फरार हो गए हैं। हालांकि उन लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस का दावा भी है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को एसएसपी से मिला बजरंग दल
बदायूं। बिल्सी इलाके के बेहटा गुसाईं गांव में शोभायात्रा के दौरान बवाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले। बजरंग दल ब्रजप्रांत के जिला संयोजक उज्जवल गुप्ता आदि ने एसएसपी को ज्ञापन देते हुए बताया कि लगातर हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में माहौल बिगाड़ने की जा रही है। कुछ दिन पहले शहर में कोतवाली क्षेत्र के सोथा मोहल्ले में कावड़ियों की पिटाई कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। अब बिल्सी में शोभायात्रा के दौरान झांकी निकालते वक्त पथराव और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में उपद्रवियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शीघ्र ही बवाल करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदूवादी संगठन एकत्र होकर घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed