फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on violation of Code of Conduct on five candidates including Fatma Raza

फात्मा रजा समेत पांच प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 19 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report on violation of Code of Conduct on five candidates including Fatma Raza
गुजरात में चुनाव - फोटो : SELF
बदायूं। सदर कोतवाली में सपा की चेयरमैन पद की प्रत्याशी फात्मा रजा के खिलाफ शनिवार को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके अलावा चार अन्य प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार यादव ने बताया कि मीराजी चौकी प्रभारी अशोक सोलंकी की ओर से सपा प्रत्याशी फात्मा रजा, हारुन मेंबर और वार्ड सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहीं मेहरुन्निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, चौकी प्रभारी सोथा बृजपाल सिंह ने वार्ड सदस्य प्रत्याशी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में इंदिरा चौक क्षेत्र से सदस्य पद के प्रत्याशी अनिल शर्मा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

इन सभी पर सार्वजनिक स्थलों पर अपने प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर चस्पा करने, कुर्सियां डालकर सार्वजनिक जगह घेरने का आरोप हैं। बताया कि निष्पक्ष तरीके से विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि फात्मा रजा के जरिए कई वार्ड सदस्य प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने को मतदाताओं पर दबाव बनाने की शिकायत मिली थी। उन्हें धारा 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed