फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   reap

थाने में सिपाहियों ने किशोरी से किया गैंगरेप

Fri, 02 Jan 2015 12:09 AM IST
datagang
datagang Updated Fri, 02 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
reap
मूसाझाग थाने के दो सिपाहियों ने बुधवार रात नशा करने के बाद पास के गांव
विज्ञापन
की एक नाबालिग लड़की को थाने में लाकर उसके साथ बलात्कार किया। चार घंटे तक थाने के एक कमरे में रखने बाद दोनों सिपाही रात करीब 12 बजे एक कार से उसे गांव के पास छोड़ आए। दिन भर इस मामले को  दबाने की कोशिशें चलती रहीं। शाम को जब लड़की के परिवार वाले उसे लेकर बदायूं पहुंचे तो एसपी के आदेश पर मूसाझाग थाने में ही सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसओ रामलखन यादव का कहना है कि दोनों सिपाही 31 को शाम आठ बजे गश्त पर गए थे तब से उनका पता नहीं है। किशोरी का मेडिकल अब तक नहीं कराया गया है। बदायूं एसपी से मिलने पहुंची किशोरी हादसे के कई घंटे बाद भी बदहवास लग रही थी और उसे चलने में भी परेशानी हो रही थी।
परिवार वालों ने बताया कि किशोरी की उम्र 14 साल है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी तभी मूसाझाग थाने में तैनात दो सिपाही कार लेकर वहां पहुंचे। सिपाहियों ने किशोरी को कार में डाल लिया और मझारा गांव की ओर चले गए। रात में करीब 12 बजे सिपाही किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए। किशोरी के पिता इन दिनों बरेली के एक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती हैं। घर पर किशोरी और उसकी मां ही थी। परिवार वालों ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने किशोरी को चार घंटे तक थाने के एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। सिपाहियों की डर की वजह से वे लोग थाने नहीं गए। शाम को मौका देख कर सीधे बदायूं पहुंचे ताकि बड़े अफसरों को सच बता सकें। एसएसपी के अवकाश पर होने के कारण एसपी सिटी लल्लन सिंह ने उनकी फरियाद सुनी और तुरंत मूसाझाग थाने को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।  
किशोरी से गैंगरेप का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में मूसाझाग एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिपाहियों का पता किया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।-
लल्लन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed