{"_id":"252c0c69154f8cba55144949045d901e","slug":"reap-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की अस्मत लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की अस्मत लूटी
बदायूं/उसावां।
Updated Sat, 13 Dec 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से शौच के लिए गई चौदह साल की किशोरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने दबोच लिया। रात भर कब्जे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। रात में ही परिवार वालों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने भी किशोरी को तलाश किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किशोरी शुक्रवार तड़के बदहवास हालत में घर पहुंची। पीड़िता के परिवार वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उसावां थाने के एक गांव में रहने वाली चौदह साल की किशोरी गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद देर रात तक किशोरी जब घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी किशोरी की तलाश में जुट गई। शुक्रवार तड़के चार बजे किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि शौच को जाते समय गांव का ही दलवीर उसको दबोच कर अपने साथ ले गया। रात में उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। बाद में किशोरी को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दलवीर के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन