{"_id":"578cdb844f1c1b6137c4c13b","slug":"raw-wall-collapsed-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढही, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार ढही, महिला की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश के बाद जब सोमवार को मौसम खुला तो तो मकान और दीवारें ढहने का सिलसिला शुरू हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर में कच्ची दीवार ढहने से नन्ही देवी नाम की महिला की मौत हो गई। खबर मिलने पर लेखपाल ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
वीरमपुर गांव निवासी धर्मपाल शर्मा की पत्नी नन्ही देवी (40) सोमवार सुबह घर में काम निपटा रही थीं। इसी दौरान उनके घर की कच्ची दीवार भर-भरा कर गिर गई। इसके मलबे में नन्ही देवी दब गईं। किसी तरह मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला गया। परिवार वाले गंभीर हालत में नन्ही को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हलका लेखपाल ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मौका मुआयना किया। मृतका के पांच संतानों में एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद धर्मपाल के परिवार में कोहराम का माहौल है।
-------
बारिश में लिंटर ढहने से दंपति और दो बेटियां घायल
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव मेवली में रविवार की रात बारिश के बीच लिंटर ढह जाने से दंपति और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। गांव के लोगों ने इन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेवली निवासी राजपाल (40) अपनी पत्नी रामवती (36) बेटी पूजा (9) और वीरा (7) के साथ रविवार रात घर में सो रहे थे। राजपाल की मां शिवदेई बरामदे में थीं। रात में करीब एक बजे कमरे का लिंटर भर-भरा कर गिर गया। आवाज सुनकर शिवदेई जाग गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। गांव के लोगों ने किसी तरह से चारों लोगों को मलबे से निकाला। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-----
घिलौर में मकान ढहा, कोई हातहत नहीं
दातागंज। तेज बारिश के बीच रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव घिलौर में प्रेमपाल सक्सेना का मकान ढह गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। प्रेमपाल सक्सेना रविवार रात परिवार वालों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक दीवार गिरने की आवाज आई। परिवार के लोग जाग गए और आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में पूरा मकान ढह गया। जानकारी तहरीर प्रशासन को दे दी गई है।
-----
बिजली उपकेंद्र की गिरी दीवार का मलबा हटाने की मांग
बदायूं। मीराजी चौकी स्थित विद्युत उपकेंद्र की रविवार को बारिश के दौरान दीवार ढह गई थी। दूसरे दिन भी दीवार का मलबा नहीं हटाया गया। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए मलबा हटवाने की मांग की।