फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rations were sold on commission 32 bag of grain caught

आढ़त पर बिकने आया राशन  का 32 बोरा अनाज पकड़ा

Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rations were sold on commission 32 bag of grain caught
32 बोरा अनाज पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
चार लोगों को लिया हिरासत में, टै्रक्टर ट्राली भी हुई जब्त 
विज्ञापन

डीएसओ ने जांच रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के दिए निर्देश
आपूर्ति निरीक्षक ने 20 घंटा गुजर जाने के बाद भी नहीं लिखाई रिपोर्ट 

 रात में करीब नौ बजे एक आढ़त पर बिकने आया राशन का 32 बोरा अनाज पकड़ा गया है। पुलिस ने चार लोगों को भी हिरासत में लिया है। आपूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर डीएफओ ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश किए हैं लेकिन दबाव में अभी तक विभाग के अधिकारियों ने इस प्रकरण में 20 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस इस मामले में विभागीय तहरीर का इंतजार कर रही है। 

पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिलीं कि राशन कोटे का गेहूं कस्बा की बिलहत रोड स्थित एक आढ़त पर राशन का गेहूं बिकने आया है। एसओ ललित कुमार सिंह ने मौके पर शिकायत को पुष्ट पाया और ट्रैक्टर ट्राली में लदा 31 बोरा चावल और एक बोरा गेहूं पकड़ लिया। उनका कहना है कि टैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसओ ने स्वीकार किया कि इस मामले में मौके से आढ़तिया  सत्यपाल के पुत्र अमन, नौशाला का कोटेदार इरशाद खां, नदौलिया का कोटेदार सिधान और पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताठ की जा रही है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे सदर के आपूर्ति निरीक्षक तरमीम अहमद ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के काम का रुकवा दिया। उन्होंने इतने बड़े मामले में एसडीएम सदर को भी सूचना नहीं दी। यही वजह रही कि एसडीएम सदर भी मौके पर नहीं पहुंचे। डीएसओ सत्यदेव ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट उनके पास आ गई है। सभी दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक ने 20 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। डीएसओ ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने क आदेश पूर्ति निरीक्षक को दे दिए हैं। बताया जाता है कि पूर्ति निरीक्षक दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed