फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape in musajhag

अब क्राइम ब्रांच करेगी मूसाझाग कांड की विवेचना

Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
rape in musajhag
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने पीड़िता के गांव पहुंच कर उससे और परिवार वालों से बात की है। सीओ दातागंज सतेंद्र त्यागी ने बताया कि मामले में चार्जशीट समय पर दाखिल कर दी जाएगी। पुलिस को फोरेंसिक एक्सपर्ट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने एक गांव से नाबालिग को अगवा कर उसके साथ थाने में गैंगरेप किया था। दोनों सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया। अब तक थाने में गैंगरेप कांड की न्यायिक जांच एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार कर रहे हैं। गैंगरेप कांड की विवेचना अब तक मूसाझाग एसओ अशोक कुमार कर रहे थे। एसएसपी ने अब मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार वालों से जानकारी ली है। जांच जल्द पूरी करके चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन



मूसाझाग कांड की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। यह गंभीर प्रकरण है। इसमें जांच भी जल्द पूरी कराई जानी है। अब तक विवेचना एसओ मूसाझाग कर रहे थे।
- सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed