{"_id":"34f5d21a781f8ce68f6761aa2f74a3b3","slug":"rape-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सात महीने तक होता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से सात महीने तक होता रहा दुष्कर्म
बदायूं।
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से सात महीने तक दुष्कर्म होता रहा। कुछ लोग नाबालिग को मई 2014 में अगवा कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने जुलाई में पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि बाद में आरोपियों में से एक ने किशोरी से शादी भी कर ली। इसके बाद उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर उसे बालिग बताने की कोशिश की।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को मूसाझाग थाने के गांव बरसुनिया के राजेंद्र, मलखान, मटरू, नन्हे और महेश पांच मई को अगवा कर ले गए थे। करीब दो महीने के बाद 14 जुलाई को सिविल लाइंस पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि इस दरम्यान राजेंद्र ने उसके साथ शादी कर ली। किशोरी अब तक इन्हीं लोगों के पास रही। किशोरी की मां का कहना है कि उनकी लड़की की उम्र अभी पंद्रह साल है। इसके प्रमाण भी उनके पास हैं। आरोपियों ने उसके फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिए हैं। पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है लेकिन अब तक पांचों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। परिवार वालों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस की मानें तो कोर्ट के आदेश पर किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।