फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape from a girl with excuses to show the movie on mobile

मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची से रेप

Mon, 08 Jan 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)। Updated Mon, 08 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मां ने गन्ने के खेत में पकड़ा, धक्का देकर भागा 
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट और रेप की रिपोर्ट, तलाश जारी 

मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने एक युवक ने पांच साल की बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दरिंदगी की। बच्ची की मां उसे तलाशते हुए वहां पहुंचीं तो आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। देर रात पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। 
पीड़ित का पिता दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। रविवार शाम उसकी पांच साल की बच्ची दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही 19 वर्षीय युवक शारिब बच्ची के पास आया। उसने बच्ची से कहा कि वह उसे मोबाइल में फिल्म दिखाएगा। बच्ची खुश हो गई और उसके साथ चल दी। वह बच्ची को लेकर गांव से बाहर गन्ने के खेत की ओर ले गया। थोड़ी देर में बच्ची की मां उसे खोजते हुए आईं तो बच्चों ने खेत की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसे शारिब उस तरफ ले गया है। मां खेत की ओर गई तो बेटी की चीख सुनाई दी। खेत के अंदर पहुंची तो शारिब आपत्तिजनक हालत में था। उन्होंने शोर मचाया तो वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। बच्ची बदहवास हालत में थी। वह उसे लेकर घर आईं और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। बाद में ग्रामीणों के साथ थाने आईं और शारिब के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दातागंज एसपी सिंह भी अलापुर थाने पहुंचे और बच्ची से बात की। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मेरठ में दर्जी का काम करता है आरोपी 
अलापुर। पीड़ित बच्ची का परिवार जहां मजदूरी पेशा है, वहीं आरोपी पक्ष की माली हालत काफी ठीक है। दोनों परिवार एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं। आरोपी मेरठ में दर्जी का काम करता है और अक्सर गांव आता-जाता रहता है। उसके भाई पेंट के ठेकेदार हैं। घटना के बाद ग्रामीण हतप्रभ थे। लोग सोच नहीं पा रहे थे चेहरे से शरीफ दिखने वाला शारिब ऐसी घटना को अंजाम दे देगा। जिसने भी सुना, वह उसे कोस रहा था। सभी जल्दी से बच्ची के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। बच्ची की मां ने बताया कि फोन पर उन्होंने अपने पति को सूचना दे दी है। वह सुबह तक गांव आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना काफी दुखद है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की हालत अब ठीक है। - एसपी सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed