फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape and Student's murder

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार रात घर से शौच को निकली थी, रविवार सुबह शव मिला
दुपट्टे से घोंटा गया गला, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास जंगल में फेक दिया। किशोरी शनिवार रात घर से शौच के लिए निकली थी। रात भर परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसका शव मिला।
मृतका गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी।
उघैती थाने के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार रात करीब नौ बजे घर के ही बाहर बने शौचालय में शौच करने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। रात में ही परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं लगा। रविवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि गांव के पास ही चनी-सदरुद्दीन नगर के जंगल में किशोरी का शव पड़ा था। दुपट्टे से उसका गला घोंटा गया था। मृतका गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। शव की शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि उससे दुष्कर्म हुआ है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतका दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाइयों और दो बहनों की शादी हो चुकी है। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है। दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्ट हो सकेगी। घटना का जल्द वर्कआउट करने का निर्देश थाना पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय राय, एपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed