फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rakesh two banks on a loan of Rs 40 lakh

राकेश पर दो बैंकों का  40 लाख रुपया कर्जा

Sat, 18 Jun 2016 11:11 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस को बताया, कर्ज लेकर रामवृक्ष को दी थी रकम
जवाहर बाग की जमीन को लेकर दिखाए थे सब्जबाग

 मथुरा के जवाहर बाग कांड के बाद सुर्खियों में आए राकेश गुप्ता के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राकेश गुप्ता ने दातागंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक से 10 लाख रुपया कर्जा ले रखा है। 30  लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं और पांच लाख रुपये एसबीआई से किसान क्रेडिट कार्ड पर। रामवृक्ष यादव ने उसे सब्जबाग दिखाए थे। कर्ज लेकर उसने यह रकम रामवृक्ष को दे दी थी। बदायूं से मथुरा जाते वक्त उसने पूछताछ में यह बात पुलिस को बताई। 
जवाहर बाग कांड के आरोपी राकेश गुप्ता को शुक्रवार को पुलिस ने उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट से गिरफ्तार किया था। यहां वह एक आश्रम में रह रहा था। राकेश गुप्ता के पास अकूत संपत्ति किसी से छिपी हुई नहीं है। गिरफ्तारी के बाद पता लगा है कि उस पर बैंकों का 40 लाख रुपया कर्जा भी है। राकेश गुप्ता ने यह रकम रामवृक्ष यादव को दी थी। राकेश ने पुलिस पूछताछ में अपने पास अकूत संपत्ति होने की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन

राकेश गुप्ता को बदायूं लेने आए मथुरा पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उसकी नजर जवाहर बाग की बेशकीमती जमीन पर थी। रामवृक्ष ने जमीन 99 साल के पट्टे पर मिलने की बात भी उससे कही थी। रामवृक्ष यादव से बेहद करीबी होने के बाद दो साल पहले राकेश गुप्ता अपनी पत्नी मीना गुप्ता, दो बेटों और एक बेटी के साथ जवाहर बाग में ही शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जवाहर बाग में मिली एक रायफल राकेश की!
बदायूं। जवाहर बाग में हिंसा के बाद पुलिस ने यहां से 67 हथियार बरामद किए थे। इनमें एक रायफल राकेश गुप्ता की है। राकेश गुप्ता के पास 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर की रायफल का लाइसेंस है। उसने पुलिस को बताया था कि दो जून को उपद्रव वाले दिन उसके दोनों शस्त्र जवाहर बाग में ही छूट गए थे। मथुरा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जवाहर बाग में मिली एक लाइसेंसी रायफल राकेश गुप्ता की हो सकती है।
-----
शस्त्रलाइसेंस बर्खास्त करने की कार्रवाई शेुरू
बदायूं। राकेश गुप्ता के पिस्टल और रायफल के लाइसेंस एसएसपी सुनील सक्सेना की रिपोर्ट पर पिछले दिनों डीएम सीपी त्रिपाठी ने सस्पेंड कर दिए थे। अब उसके दोनों लाइसेंस बर्खास्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। असलह दफ्तर में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। 
-----
राकेश की पत्नी और बच्चों को लेकर परिवार चिंतित
दातागंज। राकेश गुप्ता भले ही अपने बुजुर्ग माता-पिता और भाई से कोई ताल्लुक न रखता हो, लेकिन उसकी पत्नी मीना गुप्ता, दो बेटों और एक बेटी को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। यह लोग कहां हैं, किसी को नहीं पता। राकेश गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता ने बताया कि वह राकेश की पत्नी और बच्चों को खोज रहे हैं। राकेश ने जो किया उसकी सजा उसे मिलेगी। उसके मासूम बच्चों का इसमें दोष नहीं है। 

----
कड़ी सुरक्षा के बाद बदायूं से मथुरा भेजा गया राकेश
बदायूं। मथुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और एसटीएफ शनिवार तड़के राकेश को लेकर मथुरा के लिए रवाना हुई। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा भेजा गया। बदायूं पुलिस की दो टीमों को भी राकेश गुप्ता के साथ मथुरा तक भेजा गया। शनिवार को पुलिस ने उसे मथुरा कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed