फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rakesh become millionaires in ten years

दस साल में करोड़पति बन गया राकेश 

Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लिविंग स्टाइल बदला और तौर तरीके भी
जिले में कई जगह खरीदी प्रॉपर्टी और गाड़ियां

 जवाहर बाग कांड के बाद सुर्खियों में आया राकेश गुप्ता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। जबसे वह बाबा जयगुरुदेव के चेले रामवृक्ष यादव की संगत में आया तो उसका रहन-सहन और तौर-तरीका ही बदल गया। उसके नाते रिश्तेदार और जानने वाले लोग भी उसकी बढ़ती हैसियत को देखकर हैरान थे। किसी से ज्यादा बातचीत न करने वाला राकेश सहकारी समिति का सचिव भी था। उसने समिति के माध्यम से भी खूब वारे-न्यारे किए। 
लोग बताते हैं कि मथुरा कांड के मुख्य खलनायक रामवृक्ष यादव की दातागंज क्षेत्र में गहरी पकड़ थी। वह कई बार यहां आ चुका था, उसने कई धार्मिक  कार्यक्रम भी किए थे। इस दौरान उसने कई लोगों से बातचीत करके अपने साथ  जोड़ा था। इस वजह से उसका बड़ा नेटवर्क दातागंज क्षेत्र में फैला हुआ था। अंतिम बार रामवृक्ष यादव राकेश की बेटी की शादी में आया  था। 
विज्ञापन

राकेश गुप्ता के पास टाटा सफारी के अलावा एक और कार थी। वह करीब 15 वर्षों से दातागंज और बदायूं में रह रहा था। उसका पैतृक गांव हजरतपुर  थाना क्षेत्र में है। ज्यों-ज्यों पैसा बढ़ा, उसने शहर और गांव में मकान और खेत खरीदे। इंदिरा चौक के पास उसकी कोठी भी है। पैतृक गांव गढ़िया शाहपुर में पिता हरीराम गुप्ता और मां रहती हैं। गांव वालों की मानें तो राकेश के संबंध पिता और मां से अच्छे  नहीं है। इस वजह से वह गांव में नहीं आता था। राकेश का भाई सर्वेश दातागंज के एक मोहल्ले में रहता है। उसकी  केमिस्ट की दुकान है, जबकि सर्वेश की पत्नी उसके पैतृक गांव में ही शिक्षक  पद पर कार्यरत है। इन लोगों से भी उसका ज्यादा मेलजोल नहीं है। करीब दस साल पहले तक सामान्य सा दिखने वाला राकेश अब करोड़पति था। उसका रसूख बढ़ने के बाद से उसके रिश्तेदार भी उससे दूर से हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed