फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Qualis flooded with Barris, one killed, one killed

 बारातियों से भरी क्वालिस खाई में पलटी, एक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज। Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Qualis flooded with Barris, one killed, one killed
accident - फोटो : amar ujala
वजीरगंज के गांव रजलामई में हादसा, खनन से बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हुई कार 
विज्ञापन

चार लोग घायल हुए, सभी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

गांव रजलामई के पास रविवार को बारातियों से भरी एक क्वालिस कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       

वजीरगंज थाने के गांव उलइया निवासी हरवीर के बेटे राहुल की बारात शनिवार को बिल्सी थाने के गांव सिकरोड़ी गई थी। रविवार को बारात वहां से वापस लौट रही थी। दूल्हा-दुल्हन दूसरी कार में और बाकी के बाराती बस में थे। हरवीर के नाते-रिश्तेदार क्वालिस कार से लौट रहे थे। रास्ते में वजीरगंज थाने के गांव रजलामई के पास क्वालिस कार सड़क किनारे खनन की वजह से बने गड्डे में आने से खाई में पलट गई। हादसे में 50 साल के मेघ सिंह की मौके पर मौत हो गई। बाराती विजेंद्र सिंह, राज कुमार, जगपाल और नत्थू सिंह गंभीर घायल हो गए। खबर मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed