{"_id":"58ab2b014f1c1b0653b23623","slug":"pwd-personnel-chen-s-wife-openly-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्नी की चेन सरेआम लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्नी की चेन सरेआम लूटी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
-शहर में संतोख सिंह चौराहे के पास हुई वारदात
बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के व्यस्त इलाके संतोख सिंह चौराहे के पास सरेआम पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट करने के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए।
एसके इंटर कॉलेज फील्ड के पास सरकारी आवास संख्या ई-22 में रहने वाले नरेश कुमार पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी राजवाला सोमवार दोपहर घर से खरीदारी करने निकली थीं। वह ओवर ब्रिज के पास संतोख सिंह चौराहा के पास पहुंचीं तभी अचानक बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। चेन का वजन एक तोला से ज्यादा था। लूट करने के बाद बाइक सवार दोनों लुटेरे बाइक से भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।