फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private nursing homes have found the girl's fetus

निजी नर्सिंग होम के पास पड़ा मिला बालिका का भ्रूण

Tue, 26 Jan 2016 12:16 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 26 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Private nursing homes have found the girl's fetus
सरेबाजार नाले के पास बालिका का भ्रूण मिलने की भनक पर आसपास इलाके के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर दफन भी कर दिया, लेकिन उन्होंने नाले के पास वाले नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बदायूं रोड बाजार में नाले के पास सुबह में भ्रूण पर किसी राहगीर की नजर पड़ी। उसने अन्य लोगों को जब बताया तो कुछ ही देर में लोगों का जमघट लग गया। हर एक की जुबां पर नर्सिंग होम का ही नाम था। कुछ लोगों ने तो यहां तक बताया कि निजी नर्सिंग में अल्ट्रासाउंड के दौरान गर्भ में ही लिंग की पता लगाया जाता है। माना जा रहा है कि किसी महिला ने नर्सिंग होम में गर्भपात तो कराया, लेकिन नर्सिंग होम के कारिंदों ने भ्रूण को ठिकाने लगाने की बजाय पास में फेंक दिया। भ्रूण बालिका का था। एक व्यक्ति ने पुलिस को भी बताया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले इलाके के लोगों ने भ्रूण को जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। चश्मदीद लोगों में पालिका सदस्य ओमप्रकाश अदलक्खा ने बताया कि भ्रूण को नर्सिंग होम से फेंका गया या फिर किसी घर से महिला ने डाल दिया, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने भी कुछ नर्सिंग होम में गर्भपात कराए जाने की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सूचना मिली थी, मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया तो वहां कोई भ्रूण नहीं मिला। लोगों ने उसे पहले ही दफना दिया था, इसलिए आगे कार्रवाई नहीं की गई। - एके सिंह, दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed