{"_id":"58fe459a4f1c1b9228c0c508","slug":"preparing-to-seal-the-luxury-lawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैभव लॉन को सील करने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैभव लॉन को सील करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अन्य मैरिज लॉन को भी पुलिस ने नोटिस भेज लाइसेंस दिखाने को कहा
- वैभव लॉन में शराब पार्टी, हवाई फायरिंग के बाद खुली नींद
- पुत्र को छुड़ाने के लिए ठेकेदार भी रिश्वत देने में फंसा था
शहर के वैभव लॉन में शराब पार्टी, नृत्य और हवाई फायरिंग के बाद गिरफ्तार असरदार ठेकेदार कमलकांत शर्मा के बेटे, और उसे छुड़ाने के लिए कोतवाल को रिश्वत देने के मामले में सोमवार को पुलिस की नजर शहर में चल रहे तमाम अन्य अवैध मैरिज लॉन पर टेढ़ी हो गई है। चर्चा में आए वैभव लॉन को जहां सील करने की तैयारी की जा रही हैै, वहीं शहर के अन्य 15 मैरिज लॉन को भी पुलिस ने नोटिस जारी कर लाइसेंस दिखाने को कहा है। यह भी पूछा गया है कि क्या वह कोई टैक्स देते हैं। मैरिज लॉन में शराब पार्टी और इस दौरान नृत्य के लिए क्या उनके पास कोई परमीशन है। पुलिस के इस रुख के बाद मैरिज लॉन संचालकों में खलबली है। सीओ सिटी को जांच का दायरा बढ़ाने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि शहर के वैभव लॉन में शनिवार रात शराब पार्टी और नृत्य के दौरान ठेकेदार कमलकांत शर्मा के बेटे मोना ने अपने साथियों के साथ हवाई फायरिंग कर दी थी। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मोना को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि मोना के पिता कमलकांत ने अपने बेटे को छोड़ने के लिए कोतवाल को 80 हजार रुपये रिश्वत की पेशकश की। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। कोतवाल ने कमलकांत के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। बाद में बाप-बेटे को जेल भेज दिया गया। बाप-बेटे के जेल जाने के बाद पुलिस की नजरें अब अन्य मैरिज लॉन पर तिरछी हो गई हैं। शहर में चल रहे सभी मैरिज लॉन की लिस्ट बनवाने के बाद 15 मैरिज लॉन को नोटिस जारी कर उनसे लाइसेंस समेत कागजात तलब किए गए हैं। इससे मैरिज लॉन संचालकों में खलबली है।
वैभव लॉन की सीसी टीवी फुटेज देखी जाएगी : सीओ
शराब पार्टी और अश्लील नृत्य को लेकर सुर्खियों में आए शहर के वैभव लॉन को सील करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। मामले में जांच कर रहे सीओ सिटी अभिषेक यादव का कहना है कि लॉन की सीसी टीवी फुटेज देखी जाएगी। अगर वहां शराब पार्टी के साथ नृत्य हुआ है तो इस लॉन को सील किया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया जो साक्ष्य मिले हैं उसमें लॉन की भूमिका गैर कानूनी मालूम दे रही है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के आदेश दिए हैं। शहर के करीब 15 मैरिज लॉन को नोटिस दिए गए हैं। जो मैरिज लॉन नियमों और शर्तों का पालन नहीं कर रहे होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल यादव, एसपी सिटी