{"_id":"27480b0a1e61f32bbe9eb5f350017c45","slug":"pradarshan-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन, जेई को मारा थप्पड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन, जेई को मारा थप्पड
कादरचौक (बदायूं)।
Updated Wed, 07 Jan 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक में बुधवार को बैठक दिवस के दिन विवाद के चलते जहां प्रधान पक्ष केे लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया वहीं ब्लाक के जेई ने इस पक्ष पर थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है।
बैठक के दौरान तकनीकी स्वीकृति के लिए रोजगार सेवक अखिलेश और मौसमपुर के प्रधान सत्यवीर शौचालय के स्टीमेट के लिए जेई अशोक कुमार के पास पहुंचे प्रधान रोजगार सेवकों की स्टीमेट पास न करने पर नोकझोंक होने लगी। इसी बीच किसी ने जेई को थप्पड़ जड़ दिया।
प्रधान का आरोप है कि जेई ने स्टीमेट फाड़कर फेंक दिया। हंगामा देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों के बीच-बचाव के बाद दर्जन भर से प्रधानों और रोजगार सेवकों ने पुलिस से जेई के रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। थाने में तहरीर भी दी है। बाद में जेई के खिलाफ और भी प्रधान और रोजगार सेवक हो गए। जेई अशोक कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनको हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन में अखिेलेश, मुनीश गुप्ता प्रधान, मनोज शर्मा, प्रधान नीरज यादव, महेश बाबू सहित लोहाठेर घटियारी वाराचिर्रा के प्रधानों सहित तमाम रोजगार सेवक रहे।
00
मैं जिले पर एक बैठक में रहा। कादरचौक बैठक में नहीं था। इस प्रकरण में जानकारी की जाएगी। जेई से भी इस मामले में बात की जाएगी।
- आरपी सिंह, खंड किकास अधिकारी
प्रधानों ने तहरीर दी है। जांच कर कर रहे हैं। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-एपी सिंह, थानाध्यक्ष कादरचौक