फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power evasion 22 FIR

बिजली चोरी करते पकड़े  22 लोगों पर एफआईआर

Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सबसे अधिक चोरी पकड़ी गईं वजीरगंज में 
बिजली चोरी कर नलकूप चलाते पकड़ा  

 वित्तीय वर्ष समाप्त हो गई है लेकिन बिजली विभाग छापेमारी जारी रखे हुए है। जिले में 22 लोगों पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। छापामारी में जहां सब स्टेशनों के इंजीनियरों की टीम लगी है, वहीं शनिवार को एक्सईएन की टीम ने भी बिजली चोरी से चलाए जा रहे एक नलकूप को पकड़ा। इसके स्वामी पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
बिजली चोरी करने पर कड़ी नजरें हैं। सेकेंड डिवीजन में वजीरगंज के अवर अभियंता विनोद कुमार ने 6.15 लाख बकाया पर 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। यहां बता दें कि इन लोगों के बकाया में कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन इन लोगों ने कनेक्शन फिर से जोड़ लिए थे। सखानू बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता नेमपाल ने छह ऐसे लोगों पर एफआईआर कराई है जिनके बकाया में कनेक्शन काट दिए गए थे और बाद में इन लोगों ने कनेक्शन जोड़ लिए। इन लोगों पर करीब सवा लाख का बकाया है। चार ऐसे लोगों पर भी इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है जो बिजली चोरी करते पकड़े गए। 
विज्ञापन

शहर के सालारपुर में एक्सईएन अतुल अग्रवाल, एक्सईएन रामदास, एक्सईएन छैलबिहारी, एसडीओ वीके आर्य, जेई वीके चौरसिया की टीम ने सालारपुर में चेकिंग अभियान में भाग लिया। इन्होंने एक नलकूप को चोरी की बिजली से चलाए जाने पर इसके स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बिजली विभाग के चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed